Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ओलावृष्टि से सेब बागवानों और किसानों को करोड़ों का नुकसान—कांग्रेस सरकार तुरंत मुआवजा दे: मेला राम शर्मा
    सिरमौर

    ओलावृष्टि से सेब बागवानों और किसानों को करोड़ों का नुकसान—कांग्रेस सरकार तुरंत मुआवजा दे: मेला राम शर्मा

    By Himachal VartaApril 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में विशेष तौर पर सिरमौर जिला में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब बागवानों और मटर की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों, विशेषकर सिरमौर, शिमला और आसपास के कृषि व बागवानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब और मटर की फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
    मेलाराम शर्मा ने कहा कि सेब व नगदी फसलें इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हजारों परिवार अपनी आजीविका इसके माध्यम से चलाते हैं। ऐसे समय में जब बागवानों और किसानों को तत्काल राहत की आवश्यकता है, कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि
    “जब किसान और बागवान संकट में है, तब सरकार मौन है—यह संवेदनहीनता नहीं तो और क्या है?”
    उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में  किसान का जायजा लेने के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सके और बागवानों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके।
     मेलाराम शर्मा ने कहा कि इन दिनो सेब की फसल फ्लावरिंग स्टेज में थी, मटर की फैसले मार्केटिंग के लिए तैयार है जिस पर ओलावृष्टि का सीधा प्रभाव पड़ा है और आने वाले पूरे सीजन की पैदावार पर संकट मंडरा चुका  है। इसके बावजूद सरकार की ओर से न तो कोई ठोस राहत पैकेज घोषित किया गया है और न ही कोई गंभीर पहल दिखाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “यह सरकार केवल घोषणाओं और दिखावे में व्यस्त है, जबकि जमीन पर किसान बर्बादी झेल रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.