सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 10 से 13 अप्रैल, 2026 तक सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 10 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे सोलन तहसील के अंतर्गत नव सृजित ग्राम पंचायत धार बखूना में ग्राम पंचायत मशीवर, ग्राम पंचायत जौणाजी तथा ग्राम पंचायत धार बखूना के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 11 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 04 में बस्ती रोड़ सलोगड़ा के साथ सार्वजनिक शौचालय एवं वर्षा शालिका, वार्ड नम्बर 07 में नगर निगम कार्यालय पार्किंग, कैंटीन एवं चालक कक्ष, वार्ड नम्बर 10 चौरी घाटी में 11.35 लाख लीटर क्षमता के जल भण्डारण टैंक, वार्ड नम्बर 06 स्थित जवाहर पार्क में फुव्वारे के विभिन्न कार्य तथा वार्ड नम्बर 09 में शिशु पार्क के समीप नगर निगम पार्किंग के उपर निर्मित सामुदायिक हॉल का लोकार्पण करेंगे।
डॉ. शांडिल 12 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से लोक निर्माण विभाग के चायल स्थित विश्राम गृह में चायल क्षेत्र के साथ लगती विभिन्न ग्राम पंचायतों की जन समस्याएं सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 13 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 लोक निर्माण विभाग के कण्डाघाट स्थित विश्राम गृह में कण्डाघाट क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों की जन समस्याएं सुनेंगे।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28
