नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में रोनहाट के पास गुरुवार को दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी के खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार आज सुबह रोनहाट के पास एक कार (एचपी- 71ए- 7990) अनियंत्रित होकर सीधे भंगाल खड्ड में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को खड्ड से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी रोनहाट ले जाया गया और हालत नाजुक होने पर शिलाई अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अजय धीमान (32) पुत्र सूरत सिंह, गांव शरोग, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अजय पेंटर के साथ-साथ बजंतरी का काम भी करता था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर पैरापिट और क्रैश बैरियर न होने के कारण इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद एक और जान बचाई जा सकती थी। गिरिपार क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि रोनहाट और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाएं, क्योंकि हाल के समय में यहां कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28
