राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला स्तरीय बैशाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध पंजाबी गायक अर्शप्रीत, हिमाचली जोड़ी, पहाड़ी लोक गायक राजेश त्यागी के नाम रही । जबकि बॉलीबुड गायक अमित कुमार लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए । अमित कुमार सांस्कृतिक संध्या के सबसे प्रमुख पार्श्व गायक थे । जैसे ही उन्हें रात्रि को 9.30 बजे मंच पर आमंत्रित किया । उन्होने पंजाबी गीत मितरां दी छतरी उड़ गई से शुरूआत की परंतु वह इस गाने को पंजाब की धमाकेदार आवाज में नहीं प्रस्तुत कर पाए और लोगों ने पंडाल से जाना आरंभ कर दिया । हालांकि उन्होने माए नी मेरिए शिमला दी राहे चंबा कितनी दूर पहाड़ी गीत सहित अन्य हिन्दी गीत सुनाए । लिहाजा अमित कुमार का कार्यक्रम लोगों को पसंद नहीं आया ।
इससे पहले अर्शप्रीत ने दमादम मस्त कलंदर, जुगनी सहित अन्य सभी तेज बीट पर बजने वाले गीत सुनाए जिससे युवाओं में नाचने का वातावरण बन गया था । इसी प्रकार राजेश त्यागी , हिमाचली जोड़ी, रामेश्वर शर्मा, सुमन सोनी, शकुंतला तनवर, रमेश कटोच , सोनू भारद्वाज, विद्या दत धालटा सहित ने एक से एक पहांड़ी नाटी पर दर्शकों ने झूम झूम कर डॉंस करके खूब आन्नद लिया । राजेश त्यागी ने बसी गोई दिल दी मेरे प्यारिए- हाय रे मेरिए जौनसारिए मशहूर पहाड़ी नाटी पर पूरा पाडांल झूम उठा ।
द्वितीय सांस्कृतिक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । जबकि कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा बतौर विशिष्ट व्यक्ति के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
