Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा दसवीं के शत प्रतिशत परिणाम से हर्षोल्लास का वातावरण
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा दसवीं के शत प्रतिशत परिणाम से हर्षोल्लास का वातावरण

    By Himachal VartaApril 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिसमें कुल 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफलता के साथ उत्तीर्ण हुए। कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण तथा अनुपूरक परीक्षा की श्रेणी में नही आया।विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन ने उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन को सिद्ध किया है। उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए छात्रों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
    इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में अंग्रेजी, हिन्दी तथा सामाजिक विज्ञान के विषयों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
    विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आद्विक ठाकुर ने 91.6%, चिराग नेगी 91.2%, तथा आयुष शर्मा ने 87% अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या श्रीमती देविंदर कौर साहनी ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है, और यही गुण विद्यार्थियों को जीवन में उच्च शिखरों तक पहुँचाते हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।
    विद्यालय के चेयरमैन श्री अनिल जैन एवं महासचिव श्री सचिन जैन ने भी शत-प्रतिशत परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया तथा सभी को बधाई दी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.