Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निराश्रित एवं दिव्यांग के लिए वरदान बनी भवन सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाएं
    सिरमौर

    निराश्रित एवं दिव्यांग के लिए वरदान बनी भवन सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाएं

    By Himachal VartaApril 18, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और अपनी प्रतिबद्धता को पूर्ण करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना लागू की गई है। जिला सिरमौर में जिला श्रम कल्याण कार्यालय के माध्यम से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत विधवाओं, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिलाओं को आवास निर्माण के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान करना है। जिला सिरमौर के तहसील नाहन के शंभू वाला की निवासी निर्मला देवी ने महिलाओं के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई।
    मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गृह निर्माण के लिए उन्हें सरकार द्वारा 03 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिससे वह अपने गृह निर्माण कार्य को आरंभ कर चुकी है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत जिला सिरमौर के नाहन शहर निवासी शरीफा को भी जिला श्रम कार्यालय द्वारा इस योजना के तहत गृह निर्माण के लिए 03 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। जिला सिरमौर के नाहन तहसील की ग्राम पंचायत सतीवाला की निवासी परमिता ने कहा कि यह योजना उनके अपने गृह निर्माण का सपना पूर्ण करने में सहायक सिद्ध हो रही है, जिसके लिए वह प्रदेश सरकार की धन्यवादी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.