नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- ब्लू स्टार, कालाअंब सिरमौर में अस्थायी ऑपरेटर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है, जिसके लिए कैम्पस इंटरव्यू 21 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई (फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर तथा वेल्डर ) रखी गई है। वेतनमान 20,800 रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए कहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-9650074838, पर भी संपर्क कर सकते है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
