Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नया बाजार में एक दुकान से युवक ने गल्ले से उठाई नगदी
    सिरमौर

    नया बाजार में एक दुकान से युवक ने गल्ले से उठाई नगदी

    By Himachal VartaApril 18, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नया बाजार स्थित संजू जनरल स्टोर का है, जहाँ कल दिन-दहाड़े एक शातिर युवक ने बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
    जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ। उसने दुकानदार से कुछ सामान मांगा और जैसे ही दुकानदार सामान लेने के लिए पीछे की ओर मुड़ा, युवक ने मौका पाकर गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर ने गल्ले में रखे 600 से 700 रुपये उड़ा लिए। दुकानदार के अनुसार गल्ले में ज्यादातर 10-10 और 20-20 रुपये के छोटे नोट रखे हुए थे।  युवक के जाने के बाद जब दुकानदार ने गल्ला देखा, तो वह पूरी तरह खाली था। संदेह होने पर जब CCTV कैमरों की जांच की गई, तो उसमें युवक की पूरी करतूत साफ नजर आई। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह युवक ने दुकानदार की पीठ मुड़ते ही चंद सेकंडों में नकदी पर हाथ साफ किया और वहां से रफूचक्कर हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह युवक नशे का आदी बताया जा रहा है और अपनी लत को पूरा करने के लिए पहले भी कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। दुकानदार ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। व्यापारियों ने मांग की है कि बाजार में गश्त बढ़ाई जाए ताकि दिन-दहाड़े होने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.