Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आईआईएम सिरमौर का 10वां दीक्षांत समारोह संपन्न
    सिरमौर

    आईआईएम सिरमौर का 10वां दीक्षांत समारोह संपन्न

    By Himachal VartaApril 20, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ):-भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर का 10वां दीक्षांत समारोह रविवार को धौला कुआं स्थित स्थायी परिसर में गरिमामय और अनुशासित माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि विद्यार्थियों ने पूरे आयोजन को अनुशासन और उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ पेश कर एक मिसाल भी कायम की।समारोह में टाटा ट्रस्ट्स के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अजय एस. श्रीराम ने अध्यक्षता की। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रफुल्ल वाई. अग्निहोत्री ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
    इस दौरान कुल 340 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रबंधन पाठ्यक्रमों में डिग्रियां प्रदान की गईं। एमबीए कार्यक्रम में केशव जसवाल को प्रथम स्थान पर चेयरमैन गोल्ड मेडल और यश मुनोट को द्वितीय स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।निदेशक ने बताया कि संस्थान ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी मजबूत प्रदर्शन किया है, जहां 400 से अधिक कंपनियों ने भागीदारी की और औसत पैकेज 15.9 लाख रुपये वार्षिक रहा।मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “आज की डिग्री केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की शुरुआत है। असली परीक्षा अब शुरू होती है, जब आपको अपने ज्ञान को समाज के हित में बदलना होगा। बड़े सपने देखिए, लेकिन जड़ों से जुड़े रहिए—क्योंकि असली नेतृत्व वही है, जो सफलता के साथ संवेदनशीलता भी लेकर चलता है।”उन्होंने कहा कि युवाओं को हर चुनौती को अवसर की तरह लेना चाहिए और ईमानदारी व मूल्यों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.