नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह (नं. 390) का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।बता दें कि कुलदीप सिंह पुत्र तुलसी राम वर्ष 2024 से पुलिस थाना माजरा में बतौर अन्वेषणकर्ता कार्यरत थे। वह 19 अप्रैल 2026 को अवकाश पर गए हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।दिवंगत कुलदीप सिंह सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट, डाकघर गागल शिकौर के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी अपनी सेवा शुरू की थी और लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।उनके असामयिक निधन को पुलिस परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार दिवंगत कुलदीप सिंह का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
