Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव- मचा हड़कंप
    सिरमौर

    राजगढ़ अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव- मचा हड़कंप

    By Himachal VartaApril 22, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिविल अस्पताल राजगढ़ में बुधवार की सुबह  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक सफाई कर्मचारी रोज की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा। सफाई के दौरान उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो वह एक नवजात शिशु का शव था। यह दृश्य देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए और उसने तुरंत स्टाफ नर्स व डॉक्टरों को इसकी सूचना दी।
    घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में  गया और मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
    बीएमओ राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह अस्पताल के टॉयलेट में नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
    पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि इस अमानवीय कृत्य के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद यहां फैंका गया हो सकता है, हालांकि वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.