Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम
    सोलन

    नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम

    By Himachal VartaApril 22, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है।
    कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 17 के नामांकन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन को उनके न्यायालय कक्ष के साथ स्थित कमरा नम्बर 405, तृतीय तल पर उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 02 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
    नामांकन पत्र फार्म उपरोक्त स्थान तथा समय पर मिलेंगे।
    कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 04 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी।
    नामांकन वापिस लेने की सूचना उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा उपरोक्त वर्णित पते पर 06 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे से पूर्व देनी होगी।
    कार्यक्रम के अनुसार 06 मई, 2026 को नामांकन वापिस लेने की समय समाप्ति के तुरंत उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म 25 पर तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 06 मई, 2026 को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।
    निर्वाचन की स्थिति में मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.