नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस व मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार काला अंब क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक चंचल (उम्र करीब 20-22 वर्ष) पुत्री गंभीर सिंह, निवासी मेंन थाप्पल, अपने पिता के साथ स्कूटी पर प्रोटेक्ट टैली लिंक फैक्ट्री काम पर जा रही थी।सुबह करीब 9:30 बजे जब वे नेशनल हाईवे-07 पर मेंथपाल स्थित बरगद के पेड़ के समीप पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार हेवी ड्यूटी ट्राला को पास देते समय संतुलन बिगड़ गया और चलते ट्राले के टायरों के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर भयावह दृश्य बन गया, जिसे देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। हादसे में युवती के पिता सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना काला अंब की टीम मौके पर पहुंची और ट्राला को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा गया।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
