नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयरी अंतिम चरण में है सिरमौर जिला में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है साथ ही चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए नाहन में कंट्रोलिंग रूम बनाया गया है। चुनाव के मद्देनजर जिला अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में नगर परिषद नाहन नगर,नगर परिषद पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में चुनाव होने है जिसको लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है। उन्होंने बताया चुनाव आचार संहिता से लेकर चुनाव होने तक जो भी समस्याएं होंगी उसके मद्देनजर जिला मुख्यालय नाहन में कंट्रोल रूम स्थापित गया है जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई है और यहाँ तय समय के भीतर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28
