नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ अब स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की मुहिम बनता नजर आ रहा है। पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में अभियान का अंतिम चरण आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। गौ सेवकों सचिन ओबरॉय, भरत राणा और राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाना है। साथ ही देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।जानकारी के अनुसार इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2025 में श्री वृंदावन धाम में संत समाज की बैठक से हुई थी। बैठक में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। तय योजना के तहत 27 अप्रैल 2026 को देश की करीब 5 हजार तहसीलों से लगभग 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है।गौ सेवकों का कहना है कि यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा। अगले तीन महीनों में इसे जिला और प्रदेश स्तर तक विस्तार देने की योजना है। इसके बाद दिल्ली में बड़े स्तर पर समागम आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है। अंतिम चरण में करीब 25 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए। लोगों ने बेसहारा गौवंश के लिए उचित देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था पर जोर दिया। साथ ही पशुओं के समय पर टीकाकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता भी बताई गई।पांवटा साहिब के लोगों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
