सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त एवं ज़िला स्तरीय शिक्षुता समिति के अध्यक्ष सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ज़िला स्तरीय शिक्षुता समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करना और सोलन ज़िला में शिक्षुता के अवसरों को और अधिक बढ़ाना है।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षुता प्रशिक्षण में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कि कौशल विकास, रोज़गार क्षमता बढ़ाने और उद्योगों की कार्यबल आवश्यकताओं को पूरा करने में शिक्षुता प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और औद्योगिक प्रतिनिधियों को सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करने को कहा।
मनमोहन शर्मा ने शिक्षुता प्रशिक्षण के तहत प्रतिष्ठानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और ज़िला में योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए विभागों, प्रशिक्षण संस्थानों और उद्योगों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन की प्रधानाचार्य एवं जिला स्तरीय शिक्षुता समिति के सदस्य सचिव नवीन कुमारी ने इस अवसर पर शिक्षुता अधिनियम, 1961 व वर्तमान शिक्षुता स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में ज़िला में सक्रिय और निष्क्रिय प्रतिष्ठानों की स्थिति, शिक्षुता अनुबंधों से संबंधित मुद्दे और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति सहित विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़िला स्तरीय शिक्षुता समिति के अन्य सदस्य, समस्त सहायक शिक्षुता सलाहकार तथा ज़िला के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
