नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने मई 2026 माह के लिए जिला सिरमौर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।नाहन में वाहन पासिंग 6 मई और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मई और 19 मई को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 21 मई को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 22 मई को केवल परिवहन वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 23 मई को होगा।राजगढ़ में 4 मई को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे। शिलाई में 14 मई, कफोटा में 15 मई, संगड़ाह में 8 मई और सराहां में 12 मई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंजीनियर विजय चौहान को संबंधित परीक्षण कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है। वाहन चालकों और आवेदकों से निर्धारित तिथियों पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर पहुंचने की अपील की गई है। परिवहन विभाग ने सभी से नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22