नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशानुसार 28 और 29 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 48 वाहन खनन अधिनियम के अंतर्गत और 5 वाहन मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पाए गए। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 21 चालानों का निपटारा करते हुए कुल 99,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं 32 वाहनों को मौके पर जब्त किया गया है। इन सभी मामलों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालयों में भेज दिया गया है, जहां आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सिरमौर पुलिस ने कहा है कि अवैध खनन से पर्यावरण और भूमि संरक्षण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इससे कई स्थानों पर भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी रख रही है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही
Breakng
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
Monday, September 28
