नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में रविवार सुबह मौसम ने ऐसा करवट बदला कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। सुबह करीब 9 बजे हालात इतने खराब हो गए कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। घने धूल भरे बादलों और तेज आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और पूरा इलाका अंधेरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह 9:45 बजे तक भी हालात सामान्य नहीं हो पाए और आसमान पूरी तरह काले बादलों व धूल से ढका रहा। लोगों का कहना है कि मई के महीने में इस तरह का मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। दिन के उजाले में इस तरह का अंधेरा हर किसी को हैरान कर रहा है। तेज आंधी और तूफान के चलते जिला के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं का असर विद्युत लाइनों पर साफ देखा जा रहा है। मौसम के इस अचानक बदलाव के साथ तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले दिनों तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था, वहीं रविवार सुबह यह गिरकर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया। तापमान में आई इस तेज गिरावट ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। वहीं, इस बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। आंधी और धूल भरी हवाओं के चलते फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसान अब आने वाले दिनों के मौसम को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय इस तरह का घना अंधेरा, वाहनों की लाइटें और अचानक ठंडक—यह सब मिलकर एक असामान्य और चौंकाने वाला दृश्य पेश कर रहे हैं।
Breakng
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
Monday, September 28
