नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबला पूरी तरह साफ हो गया है। भाजपा और कांग्रेस—दोनों ही दलों ने 13 के 13 वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और हर वार्ड में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के रूप में वार्ड नंबर 1 से कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, वार्ड 2 से नरेंद्र तोमर, वार्ड 3 से उपमा धीमान, वार्ड 4 से श्रद्धा शर्मा, वार्ड 5 से समीना, वार्ड 6 से योगेश गुप्ता, वार्ड 7 से राकेश गर्ग, वार्ड 8 से वीरेंद्र कुमार पासी, वार्ड 9 से कुसुम तोमर, वार्ड 10 से एडवोकेट वसीम, वार्ड 11 से हरप्रीत कौर, वार्ड 12 से राकेश कुमार और वार्ड 13 से सर्वजीत कौर को मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी सभी वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनावी रण में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से वार्ड 1 ढाबों से शुभम सैनी, वार्ड 2 हरिपुर से मनीश जैन, वार्ड 3 शांतिसंगम से आशा भारद्वाज, वार्ड 4 शमशेरगंज से पूजा तोमर, वार्ड 5 अमरपुर से सीमा अत्री, वार्ड 6 नया बाजार से अर्पिता बक्क्षी, वार्ड 7 उपरली टोली से अभिषेक चौधरी, वार्ड 8 रानीताल से संजय चौहान, वार्ड 9 मियां का मंदिर से कौशल्या देवी, वार्ड 10 कच्चा टैंक से संजय पुंडीर, वार्ड 11 जगन्नाथ मंदिर से संध्या अग्रवाल, वार्ड 12 नावनी का बाग से प्रदीप सहोत्रा और वार्ड 13 वाल्मीकि बस्ती से संजना कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों प्रमुख दलों द्वारा सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने के बाद अब नाहन नगर परिषद चुनाव में हर सीट पर सीधा मुकाबला तय हो गया है। शहर में चुनावी माहौल गरमा गया है और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुट गए है
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22