नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक बार फिर चूना पत्थर खदान से आई आपदा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संगड़ाह मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर वालिया लाइमस्टोन खदान से बारिश के बाद बहकर आए भारी मलवे में एक कार और एक बाइक दब गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खदान से निकलने वाले हजारों मीट्रिक टन मलवे को संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क के ठीक ऊपर अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है।लोगों का कहना है कि हर बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है। तेज बरसात होते ही मलबा बहकर सड़क पर आ जाता है, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि जान-माल का खतरा भी बना रहता है। पहले भी इस स्थान पर कई वाहन मलवे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध डंपिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Breakng
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
Monday, September 28
