नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ऑल्टो कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केदार सिंह पुत्र थुम्बड़ू राम निवासी गांव व डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी ऑल्टो कार नंबर HP71A-7649 को मंगलवार शाम उनके भतीजे विरेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह घर जामना जाने के लिए लेकर गया था। कार में गांव जामना का जगदीश भी सवार था। रात करीब 3:30 बजे विरेन्द्र सिंह ने फोन कर सूचना दी कि हरिपुरधार से रोनहाट रोड पर शालना मोड़ के पास करीब एक किलोमीटर आगे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर केदार सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली। हादसे में चालक विरेन्द्र सिंह घायल अवस्था में मिला, जबकि कार में सवार 26 वर्षीय जगदीश पुत्र रामसा राम निवासी गांव जामना डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाना पाया गया है। पुलिस ने थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
