नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर माजरा क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट भारापुर में मैनेजर के पद पर तैनात परीक्षित शर्मा पुत्र राम चन्द्र निवासी गांव व डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि जब वह भारापुर से वापस लौट रहे थे, तो धौलाकुआं पीएनबी बैंक के पास सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार सड़क किनारे लगाई और मौके पर पहुंचे। वहां व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा हुआ था। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस थाना माजरा को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही और गफलत से वाहन चलाने के कारण हुआ है। थाना माजरा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दो हादसों में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
