नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में रानीताल के छोटे गेट के पास स्कूल से घर लौट रहे कार्मेल कान्वेंट स्कुल के 8वीं कक्षा में पढ़ रहे वैभव पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरो के इस हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। जानकारी के अनुसार छात्र दोपहर के समय स्कूल से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वैभव रानीताल छोटे गेट के पास पहुंचा तो वहां बंदरो ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बंदरों से बचाया और परिजनों को सूचना दी। घायल छात्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होने की बात कही जिसके बाद बच्चे के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन शहर में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
