सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड धर्मपुर के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों के लिए आंशिक संशोधन किया है।
इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत सनवारा के वार्ड नम्बर-5 सनावर गांव के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनावर गांव निर्धारित किया गया है। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनवारा था।
इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-6 नंदोह-1 तथा वार्ड नम्बर-7 नंदोह-2 के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारडी होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारली था।
ग्राम पंचायत अम्बोटा के वार्ड नम्बर-6 अम्बोटा-6 (धगड़) के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड विश्राम गृह सेक्टर-4 परवाणू निर्धारित किया गया है।
इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-7 उप मोहाल नरयाल-1 (चन्द्रेणी) तथा वार्ड नम्बर-8 उप मोहाल नरयाल-2 (चन्द्रेणी) के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला चन्द्रेणी होगा। पूर्व में यह राजकीय माध्यमिक पाठशाला चन्द्रेणी था।
ग्राम पंचायत अम्बोटा के वार्ड नम्बर-9 उप मोहाल नरयाल-3 (नरयाल) के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब आयुष्मान आरोग्य केन्द्र नरयाल निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत जंगेशु के वार्ड नम्बर-1 जंगेशु तथा वार्ड नम्बर-2 शिलोर खुर्द के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलोर खुर्द (मनोण) होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलोर खुर्द (मगोण) था।
यह निर्णय खण्ड विकास अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
