सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा विकास खण्ड कुनिहार के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों के लिए आंशिक संशोधन किया गया है।
इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत धुन्दन के वार्ड नम्बर-1 पसलजेरी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला पसलवाला होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी था।
ग्राम पंचायत धुन्धन के वार्ड नम्बर-2 धुन्दन-1 के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला पसलवाला था।
ग्राम पंचायत धुन्धन के वार्ड नम्बर-3 धुन्दन-2 के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाल घ्याणा म्याणा था।
इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-5 बटेड़ के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला धुन्दन होगा। पूर्व में यह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन था।
इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-6 गोहर व वार्ड नम्बर-7 स्यारी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला टुईरू था।
ग्राम पंचायत कोटलु के वार्ड नम्बर-5 बरसनु के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसनु होगा। पूर्व में यह पंचायत घर कोटलु था।
ग्राम पंचायत दांवटी के वार्ड नम्बर-1 शावग के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब महिला मण्डल भवन शावग होगा। पूर्व में यह पंचायत घर दांवटी था।
यह निर्णय खण्ड विकास अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
