सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड सोलन के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है।
इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा के वार्ड नम्बर-7 कोठी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय शड़ियाणा होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला शड़ियाणा था।
ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग व वार्ड नम्बर-4 जराई के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय पड़ग होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग था।
ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-6 दांवसी व वार्ड नम्बर-7 दधोग के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब राजकीय माध्यमिक पाठशाला दधोग होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग था।
यह निर्णय खण्ड विकास अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
