सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन ज़िला के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से 3080 मामले सुलझाए गए। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।
उन्होंने कहा कि इन मामलों में कुल समझौता राशि 03 करोड़ 98 लाख 78 हजार 301 रुपए रही।
सचिव ने कहा कि इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत ज़िला मुख्यालय सोलन सहित नालागढ़, कसौली, अर्की तथा कण्डाघाट न्यायालयों में आयोजित की गई। कुल 15 लोक अदालत बैंच गठित की गई।
प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि इस अवसर पर कुल 5691 मामलो को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठकों तथा लोक अदालत की विभिन्न बैंच के समक्ष रखा गया। इनमें से 3080 मामले विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए गए।
उन्होंने कहा कि इन मामलों में विभिन्न बैंच के समक्ष 4955 वाहन चालान के मामले भी प्रस्तुत किए गए। इनमें से 2665 मामलों का निपटारा किया गया।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
