Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»त्रुटिरहित व निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण आवश्यक – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    त्रुटिरहित व निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण आवश्यक – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaMay 10, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व बिना किसी विवाद के पूर्ण करने में नियुक्त पीठासीन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व पोलिंग अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
    मनमोहन शर्मा आज यहां नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनावों के लिए द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
    उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन को पूर्ण करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी और उपायों को आत्मसात करें और कोई भी गलती करने से बचें ताकि त्रुटिरहित निर्वाचन सम्पन्न किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पीठासीन अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के रिश्तेदार निर्वाचन के लिए खड़े है तथा ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति उसी वार्ड में हो जाती है तो इसकी सूचना उच्च स्तर पर शीघ्र देना सुनिश्चित करें ताकि उनकी ड्यूटी को समय पर बदला जा सके।
    उन्होंने कहा कि नगर निगम के 17 वार्डों के लिए 54 निर्वाचन दलों के 216 अधिकारियों एवं कर्मचारयिों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
    उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.