सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड डांगरी तथा चेवा के लिए कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से अनीता, निवासी गांव एवं डाकघर ओच्छघाट ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से आरती, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से वनिता, निवासी गांव ममलाडा, डाकघर जौणाजी, सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा शीला देवी, निवासी गांव शिल्ली, डाकघर दामकड़ी, सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से किरण, निवासी डाकघर कुमारहट्टी, चेवा, वार्ड नम्बर-7, सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, शारदा कश्यप, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन को ‘मेज़ का पंखा’ तथा सुमन लता, निवासी गांव प्राथा कला, पंचायत एवं डाकघर हरिपुर, सोलन को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22