बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) गोविन्द सागर जलाशय में मत्स्य संपदा के संरक्षण तथा अवैध मत्स्य शिकार पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा निगरानी एवं गश्ती अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार प्रातः लगभग 6 बजे मत्स्य अधिकारी लठियाणी सुरेन्द्र पटियाल एवं उनकी टीम द्वारा जलाशय क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोविन्द सागर जलाशय के बीट नंबर-1, जो जलाशय के उद्गम स्थल कुनखर खड्ड से दाहिने तट पर ग्राम रायपुर तथा बाएं तट पर ग्राम शरत तक विस्तृत है, के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 27 किलोग्राम अंडर साईज गिल नेट जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त अवैध मत्स्य गतिविधियों से संबंधित दो मामले दर्ज कर आगामी जांच आरम्भ कर दी गई है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
