Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaMay 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 26 मई, 2026 को प्रथम चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
    उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि 26 मई, 2026 को सोलन ज़िला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 125367 मतदाता हैं। इनमें 64058 पुरुष तथा 61309 महिला मतदाता हैं।
    उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में 14359 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 7422 पुरुष तथा 6937 महिला मतदाता हैं।
    विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में 11637 मतदाता हैं। इनमें 5968 पुरुष तथा 5669 महिला मतदाता हैं।
    विकास खण्ड कुनिहार की 20 ग्राम पंचायतों में 25909 मतदाता हैं। इनमें 13216 पुरुष तथा 12693 महिला मतदाता हैं।
    विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में 43361 मतदाता हैं। इनमें 22191 पुरुष तथा 21170 महिला मतदाता हैं।
    विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में 14061 मतदाता हैं। इनमें 7211 पुरुष तथा 6850 महिला मतदाता हैं।
    विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 16040 मतदाता 26 मई, 2026 को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 8050 पुरुष तथा 7990 महिला मतदाता हैं।
    ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला में 26 मई, 2026 को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए 549 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 26 मई, 2026 को ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान पद के लिए मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।
    ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हम सभी का कर्तव्य है और इस दिशा में समुचित प्रबंध किए गए हैं।
    मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.