Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    सोलन

    ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन

    By Himachal VartaJune 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2026 को पूरे देश तथा प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में भी आयोजित किया जाएगा। राहुल जैन आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    राहुल जैन ने कहा कि इस वर्ष ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोलन ज़िला के परवाणू के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इस वर्ष का विषय ‘वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग’ रख गया है।
    उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज़िला में स्थापित सभी आयुष विभाग के संस्थाओं पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    राहुल जैन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है और इस दिशा में योग महत्वपूर्ण हैं।
    उन्होंने कहा कि ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रतिदिन प्रातः 06.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे से योग कक्षाएं आयोजित की जाती है। उन्होंने लोगों से इन योग कक्षाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
    ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
    ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, ज़िला नोडल अधिकारी (योग) डॉ. मंजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.