Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    सोलन

    डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई

    By Himachal VartaJune 29, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सोलन के निवासियों को राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन की बधाई दी है और आशा जताई है कि भविष्य में भी सभी इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देते रहेंगे।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस मेले में माँ शूलिनी की शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में लोग माँ के दर्शन के लिए एकत्र होते हैं। इसके साथ-साथ इस अवसर पर सोलन शहर में आयोजित किए जाने वाले भण्डारे इस आयोजन को विशिष्ट बनाते हैं। तीन दिवसीय मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का बड़ी संख्या में लोग आनन्द उठाते हैं वहीं तीन दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां इत्यादि भी आयोजित की जाती हैं। यह सम्पूर्ण आयोजन ज्ञानवर्द्धन एवं मनोरंजन का साधन बनता है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों की सफलता ज़िला प्रशासन, स्वयं सेवी संस्थाओं और विशेष रूप से भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए तैनात आपदा मित्रों, एन.सी.सी. कैडिटों सहित अन्य के समन्वय का सफल उदाहरण है।
    उन्होंने कहा कि इस वर्ष जहां ज़िला प्रशासन विभिन्न आयोजनों में बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई का पात्र है वहीं भण्डारा आयोजित करने वाले जन एवं संस्थाएं तथा सांस्कृतिक संध्याओं का प्रबंधन व खेल-कूद प्रतियोगिताओं में आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहा है।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि इस वृह्द आयोजन में सफाई व्यवस्था महत्वपूर्ण है और नगर निगम सोलन के सभी सफाई कर्मचारियों का कार्य अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने नगर निगम सोलन और सफाई कर्मचारियों को अपनी भूमिका के सफल निर्वहन के लिए बधाई दी है।
    उन्होंने भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आपदा मित्रों, एन.सी.सी. कैडेटों एवं एन.एस.एस. कार्यकर्ताओं के कुशल प्रबंधन को सराहा है।
    उन्होंने सोलन ज़िला के निवासियों के साथ-साथ मेले में पधारे शिमला तथा सिरमौर ज़िला के वासी, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए आगंतुक और देश के विभिन्न राज्यों के इस अवसर पर पधारे पर्यटकों तथा सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.