नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में
धौलाकुआँ में 29 एवं 30 जून, 2026 को आयोजित 23वीं सिरमौर जिला शूटिंग चैंपियनशिप में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली निशानेबाज सूर्यांश कपूर ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ मेन (एनआर) वर्ग में कांस्य पदक, 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर मेन (एनआर) वर्ग में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन जूनियर मेन (एनआर) वर्ग में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
शौर्यवीर चौहान ने 10 मीटर एयर राइफल सब-यूथ मेन (एनआर) वर्ग में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर मेन (एनआर) वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
परी थापा ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ वूमेन (एनआर) वर्ग एवं 50 मीटर राइफल प्रोन वूमेन (एनआर) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
ओजस्वनी ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ वूमेन (एनआर) वर्ग तथा 50 मीटर राइफल प्रोन वूमेन (एनआर) वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए।
वहीं मानस्वी नेगी ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ वूमेन (एनआर) वर्ग में रजत पदक तथा अर्जुन सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मेन (एनआर) वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के शूटिंग कोच सुधीर पॉल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर कौर साहनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और अनुशासन का विकास करते हैं। शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम निरंतर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
