Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण तथा खाद्यान्नों का उचित भंडारण करें सुनिश्चित-उपायुक्त
    • सिरमौर में 09 जुलाई से चलाया जाएगा फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान, 18 पंचायतों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
    • क्रेच कार्यकर्ता व क्रेच सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
    • मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई
    • डॉ. शांडिल 08 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई
    सोलन

    मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई

    By Himachal VartaJuly 7, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ज़िला सोलन में फसलों का बीमा करवाने के लिए पुर्नाेत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वित की जा रही है। मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। यह जानकारी कृषि उप निदेशक सोलन डॉ. देव राज कश्यप ने दी।
    उन्होंने कहा कि टमाटर की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
    डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि इच्छुक किसान फसलों का बीमा अपने नज़दीकी लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से करवा सकते हैं। किसान अपनी जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केन्द्रों में जाकर बीमा करवा सकते है। किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    उप निदेशक ने कहा कि मक्की व धान की फसल के लिए 60 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की गई है। मक्की तथा धान की फसल का बीमा करवाने के लिए किसानों को 96 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी।
    उन्होंने कहा कि टमाटर की फसल के लिए 02 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि निर्धारित की गई है। किसानों को टमाटर की फसल के लिए 800 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। पुर्नाेत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत आपदा को कवर किया जाता है।
    उन्होंने कहा कि ऋणी किसानों के लिए यह योजना ऐच्छिक की गई है।
    उप निदेशक ने किसानों से आग्रह किया कि अपनी मक्की, धान व टमाटर की फसल का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने की स्थिति में उन्हें कृषि बीमा कम्पनियों से मुआवज़ा मिल सके।
    उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नज़दीकी कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण तथा खाद्यान्नों का उचित भंडारण करें सुनिश्चित-उपायुक्त
    • सिरमौर में 09 जुलाई से चलाया जाएगा फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान, 18 पंचायतों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
    • क्रेच कार्यकर्ता व क्रेच सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
    • मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई
    • डॉ. शांडिल 08 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.