Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    सिरमौर

    उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक

    By Himachal VartaJuly 9, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में व्यापक सुधार कार्य योजना और निर्यात को बढ़ावा देने की उद्देश्य से गठित जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक आयोजित हुई।
    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य कारोबार में सुगमता सुनिश्चित करना है जो कि जिला स्तर पर निर्यात और व्यापार सुधारों के लिए मुख्य कार्यकारी निकाय हैं। उन्होंने बताया कि नए निर्यातकों की पहचान करना और उन्हें लॉजिस्टिक्स व वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना , निर्यात में आने वाली बाधाओं विशेष कर स्थानीय मंजूरी, बुनियादी ढांचे की समस्या दूर करना, सरकारी नियमों को सरल बनाना, अनुपालन के बोझ को कम करना और व्यापारिक अनुमतियों को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।
    उन्होंने आनलाइन प्रक्रिया को लागू करने पर बल दिया ताकि सभी लाईसेंस और अनापति प्रमाण पत्र एक ही आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जा सके। उन्होंने उत्पादों के निर्यात के लिए कार्य योजना बनाने तथा उत्पादकों को जागरूक करने पर भी बल दिया।
    उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सिरमौरी परिधान लोईया को जीआई टैग मिला है, जिससे इस उत्पाद की राष्ट्र स्तर पर मांग में वृद्धि होने के साथ-साथ इससे जुड़े लोगों की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में आडू, प्लम और अखरोट की भी अच्छी पैदावार होती है तथा सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र को पीच वैली के नाम से भी जाना जाता है  उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला का अदरक तथा लहसुन पूरे देश में अपनी पहचान रखता है जिनकी जीआई टैगिंग प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कृषि तथा बागवानी विभागों को निर्देश दिए कि वह उनके उत्पाद तथा प्रसंस्करण का विशेष कार्य करें ताकि इनका भी अन्य देशों में निर्यात किया जा सके।
    महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा ने बैठक का संचालन किया और मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
    उपनिदेशक विदेश व्यापार महानिदेशालय भारत सरकार आदित्य चैहान ने ऑनलाइन निर्यात संवर्धन बारे प्रस्तुति दी।
    इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि साहब सिंह, उपनिदेशक उद्यान संतोष बक्शी सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.