Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई
    • शिक्षा मंत्री 13 जुलाई को शिलाई में कबड्डी खेल छात्रा आवास के उद्घाटन करेंगे
    • देवभूमि जिला सिरमौर में श्री रैणुका जी के पिनाकी पीठ धाम द्वारा समाज सेवी अरविंद कुमार रतूड़ी को कर्मवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया
    • उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    • विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि
    • ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई
    सिरमौर

    मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई

    By Himachal VartaJuly 10, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।
    इस अवसर पर एल.आर.वर्मा ने बताया कि मेरा युवा भारत के तहत जिला स्तरीय युवा विकास कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वित करने के लिए जिला युवा सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिला के युवाओं को सशक्त बनाने, उन्हें राष्ट्र निर्माण में सम्मिलित करने और मेरा भारत अभियान को जमीनी स्तर तक पंहुचाने में सहायक होगी।
    उन्होंने बताया कि इस समिति का मुुख्य उदेश्य जिला के लिए वार्षिक युवा कार्य योजना को तैयार करना तथा कार्यान्वित करना, युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना है ताकि युवाओं को कौशल विकास, स्वयंसेवा और भविष्य के लिए मार्ग दर्शन मिल सके तथा उन्हें नेतृत्व विकास, अनुभवात्मक, शिक्षण सामुदायिक सहभागिता व राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाने का एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध हो सके।
    उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिला की 5 लाख, 29 हजार, 855 की जनसंख्या है, जिसमें लगभग 01 लाख, 95 हजार युवा है। माय भारत पोर्टल पर जिला के 16 हजार, 856 युवा 30 जून, 2026 तक पंजीकृत हो चुके है जबकि 15 अगस्त, 2026 तक 23 हजार, 74 युवाओं को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।
    उन्होंने जिला के 15 से 29 वर्ष आयु के सभी युवाओं से अपील की है कि वह 15 अगस्त, 2026 तक सघन माय भारत अभियान के तहत ‘‘माय भारत पोर्टल’’ पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।
    इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, माय भारत सिरमौर अमृषा शर्मा ने बैठक में विभिन्न मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया तथा विभाग के अन्तर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में समिति के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई
    • शिक्षा मंत्री 13 जुलाई को शिलाई में कबड्डी खेल छात्रा आवास के उद्घाटन करेंगे
    • देवभूमि जिला सिरमौर में श्री रैणुका जी के पिनाकी पीठ धाम द्वारा समाज सेवी अरविंद कुमार रतूड़ी को कर्मवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया
    • उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    • विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.