Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण- उद्योग मंत्री
    सिरमौर

    60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण- उद्योग मंत्री

    By Himachal VartaJuly 11, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार सांय कालाअम्ब  में चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज के पदाधिकारियो के साथ बैठक की अध्यक्षता की इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी भी उनके साथ बैठक में मौजूद रहे।
    इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने , निवेश आकर्षित करने तथा संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है, तथा उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकुल है और उद्योग प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देते है।
    उन्होेंने कहा कि कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए 25 करोड़ की लागत से जोहड़ों सब स्टेशन की क्षमता को 31.5 एमवीए से बढ़ाकर 63 एमवीए किया जा रहा है। मोगीनंद तथा खैरी में 33x11 केवी के दो सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे है जिनकी क्षमता 40 एमवीए होगी इन पर 24 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के 20 फीडरों की विद्युत तारों की क्षमता बढाई जा रही है जिससे इस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के साथ-साथ पावर कट से भी निजात मिलेगी और इससे उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी।
    उन्होंने बताया कि कालाअम्ब क्षेत्र में भू-जल विभाग द्वारा 20 करोड़ की लागत से रिचार्ज स्ट्रक्चर (चैकडेम) लगाए जा रहे है जिससे यहां की जल समस्या में सुधार होगा। मंत्री ने उद्योगपतियों द्वारा रखी समस्याओं को सूना तथा उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया।
    विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को अपने उद्योगों में हिमाचली युवाओं को प्राथमिकता आधार पर नियुक्तियां करनी चाहिए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भी उद्योगपतियों की यथा संभव सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उद्योग सबसे सुरक्षित है तथा यह आश्वासन दिया कि उद्योगपतियों को आधारभूत सुविधाएं मिले इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
    चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दिपेन गर्ग ने मुख्य अतिथि तथा विधायक अजय सोलंकी को सम्मानित किया तथा कालाअम्ब क्षेत्र में स्थापित उद्योगपतियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें विशेषकर सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं थी।
    महासचिव चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बैठक का संचालन किया इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष संजय सिंगला, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर सीता राम शर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसई पीडब्लूडी अरविंद शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा, अधिक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिक्षण अभियंता विद्युत वीके शर्मा सहित विभिन्न उद्योगों के उद्योगपति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.