Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    • बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
    • गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ममलीग में 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण
    • शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम – डॉ. शांडिल
    • खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल- रोहित ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    सोलन

    गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी

    By Himachal VartaJuly 14, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल सप्तक कला रंग मंच के कलाकारों द्वारा गत दिवस धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी व ग्राम पंचायत जंगेशु में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
    कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे मक्की और दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन निर्धारित करना, व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होता हिमाचल, मनरेगा दिहाड़ी में वृद्धि, विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में जागरूक किया गया।
    ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के बारे में भी अवगत करवाया गया कि। योजना के तहत विधवाओं और एकल नारियों को घर बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत निर्मित घरों में बिजली, पानी सहित समुचित सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के उप प्रधान दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य अनिता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    • बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
    • गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ममलीग में 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण
    • शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.