Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    सोलन

    चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaJuly 22, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन रविन्द्र सभ्रवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
    रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे को जड़ से खत्म करना आवश्यक है।
    उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरूक कर मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही, खत्म हो जाता है।
    रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को कई बीमारियां लग जाती है। उसकी एकाग्रता नष्ट हो जाती है, सांस लेने में तकलीफ होती है जिससे उसकी मौत भी हो सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि होने के साथ ही, इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है।
    उन्होंने कहा कि आज का युवा मादक पदार्थों का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इसे समाप्त करना आवश्यक है।
    उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि स्वयं को व अपने साथियों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें और नशे की गतिविधियों को प्रशासन तक पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है ताकि देश व प्रदेश के भविष्य को मज़बूत बनाया जा सके।
    इस अवसर पर नशा निवारण पर स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई।
    इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य दयावंती, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा सहित छात्रों ने भी अपने विचार रखें।
    स्कूल के अध्यापक, छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.