Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री
    • स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
    • हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
    • कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, हर मोड़ पर सिरमौर पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा : एसपी सिरमौर
    • नाहन बिजली बोर्ड में बढ़ा फील्ड कर्मचारियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के कार्य में करे सहयोग – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के कार्य में करे सहयोग – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaJuly 29, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन हिमाचल वार्ता न्यूज उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण  का क्षेत्रीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालन में, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 की अवधि के दौरान सोलन सहित प्रदेश के सभी जिलों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण  का क्षेत्रीय कार्य आयोजित किया जा रहा है।
    उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जिला सोलन में भी जिला सांख्यिकी कार्यालय के नामित कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने हेतु घर-घर जाएंगे। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे प्राधिकृत कर्मचारियों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा सटीक एवं सही सूचना प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की प्रमाणिकता के लिए टीम के सदस्य आधिकारिक सरकारी पहचान पत्र और प्राधिकरण पत्र साथ रखेंगे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन करना है, जो सार्थक श्रम बाजार संकेतकों के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एकत्र की गई जानकारी जिले के नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने में सहायक होगी, जिससे सरकार को जन-जीवन के स्तर में सुधार करने विकासशील नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी।
    उन्होंने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि इस सर्वेक्षण के दौरान प्रदान की गई समस्त व्यक्तिगत जानकारी को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा इसका उपयोग केवल नीतिगत एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
    उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि वह आपके-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग, समर्थन एवं सही जानकारी प्रदान करें, ताकि जिले में सर्वेक्षण का यह कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री
    • स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
    • हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
    • कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, हर मोड़ पर सिरमौर पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा : एसपी सिरमौर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.