नाहन। मां बाला सुंदरी मंदिर के लिए विख्यात त्रिलोकपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 1करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च होगी जिसमें से 80 लाख की राशि जारी भी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ये जानकारी आज त्रिलोकपुर में एक करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाईपास सड़क का उदघाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इस बाईपास सड़क के बनने से विशेषकर मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बहुत बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। विधान सभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिलोकपुर-कालाअंब-सुकेती-विक्रम बाग सड़क के चौड़ीकरण व उन्नयन पर भी 3 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर ना केवल श्रद्धा का बहुत बड़ा केंद्र है बल्कि धार्मिक पर्यटन की भी यहां कई संभावनाएं देखी जा सकती हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि भुढड़ियों पोठियों उठाऊ पेयजल योजना के लिए 20 लाख की राशि मंजूर कर दी गई है और जल्द ही इस योजना पर काम भी शुरू होगा। उन्होंने आयुर्वेद डिस्पेंसरी, पटवारखाना और महिला मंडल भवन के निर्माण को लेकर भी आवश्यक धनराशि देने का एलान किया।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के अलावा एसडीएम नाहन विवेक शर्मा , जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, एसई पीडब्ल्यूडी महेश सिंघल, अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा, जिला परिषद सदस्य मुनीष चौहान अन्य विभागीय अधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2

