Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
    • प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 31
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    सोलन

    प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaJuly 31, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला शिकायत निवारण समिति आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच प्रदान करती है।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
    डॉ. शांडिल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित स्थानों पर सर्विस मार्ग बनाना सुनिश्चित करें।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड की मशीन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामशहर में एक्स रे मशीन स्थापित की जाएगी ताकि लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके।
    डॉ. शांडिल ने जल शक्ति विभाग को पेयजल का दुरुपयोग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर पानी का व्यापार करने वालो का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ग्राम पंचायत कनैर व जधाणा की कच्ची सम्पर्क सड़कों को शीघ्र पक्का करने के लिए शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देश्य अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    स्वास्थ्य मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाई-पास सोलन में प्रस्तावित नए बस अड्डा व बहुउद्देशीय भवन के लिए हिमाचल प्रदेश अवसंरचना विकास बोर्ड को मामला प्रस्तुत करें ताकि इस परियोजना पर आगामी कार्यवाही आरम्भ हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को बाई-पास फ्लाई ओवर पर औपचारिकताएं पूर्ण कर बड़ी स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सुबाथू क्षेत्र के लिए 108 एम्बुलैंस सेवा आरम्भ करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समक्ष मामला उठाने के निर्देश दिए।
    स्वास्थ्य मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को शहर में सभी सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची लगवाने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अधिकारियों को सोलन शहर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में रह रहे प्रवासी लोगों की मूल पहचान के लिए वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया जिन्होंने अपने मकान किराए पर दिए है कि उनकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना में देना सुनिश्चित बनाएं।
    उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन बाई-पास दोहरी दीवार, सब्जी मण्डी तथा डी.ए.वी. स्कूल के नज़दीक ओवर ब्रिज बनाने के लिए समिति गठित कर मामला शीघ्र राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को प्रेषित करें ताकि इसका निर्माण शीघ्र हो सके।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि पशु पालन विभाग द्वारा कुल 646 श्वानों की नसबन्दी एवं रैबीज निवारण टीकाकरण कर दिया गया है।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि शीघ्र ही नगर निगम सोलन द्वारा डी-स्लजिंग मशीन क्रय की जाएगी। इस मशीन का इस्तेमाल मैनहोल, सीवर, सेप्टिक टैंक और इंडस्ट्रियल नालियों से गाद, स्लज और ठोस कचरा हटाने के लिए किया जाएगा।
    बैठक में 98 पुराने तथा 44 नए मद प्रस्तुत किए गए।
    बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाई जाएगी।
    ज़िला शिकायत निवारण समिति के सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    इस अवसर पर गैर सरकारी सदस्य सुरेन्द्र सेठी, रमेश ठाकुर, कर्नल संजय शांडिल, शिव कुमार, जतिन साहनी, शोभित बेहल, शिव दत्त ठाकुर, संधिरा शीनू सहित अन्य सदस्य, खण्ड कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष मनीष ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, नगर निगम सोलन आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी योगराज, ज़िला के उपमण्डलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
    • प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.