Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कटासन खड्ड में अचानक आई बाढ़ में फंसे 25 लोगों को तीन घंटों में सुरक्षित बाहर निकाला
    • विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ज़िला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।
    • डॉ. शांडिल ने हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. वाई.एस. परमार को किया याद
    • डिंगरी सरजेट में बारिश के बीच गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत व महिला घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, August 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    सोलन

    विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaAugust 4, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मातृत्व वार्ड में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी।
    डॉ. अजय पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धातृ माताओं, उनके परिजनों तथा आमजन को शिशु के समुचित पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व से अवगत कराना था।
    उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारम्भ करना तथा शिशु को पहले छह माह तक केवल मां का दूध देना उसके स्वस्थ विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए प्रथम टीके के समान कार्य करता है और अनेक गंभीर संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है।
    कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेन्द्र एवं डॉ. राजू कटोच ने भी उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान की सही तकनीक, नवजात की देखभाल तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    उन्होंने कहा कि नियमित स्तनपान से शिशु में कुपोषण, दस्त एवं निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है, वहीं माताओं में प्रसवोत्तर स्वास्थ्य लाभ तेजी से होता है तथा स्तन एवं अंडाशय के कैंसर का जोखिम भी कम हो सकता है।
    कार्यक्रम में विभाग के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कटासन खड्ड में अचानक आई बाढ़ में फंसे 25 लोगों को तीन घंटों में सुरक्षित बाहर निकाला
    • विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ज़िला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।
    • डॉ. शांडिल ने हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. वाई.एस. परमार को किया याद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.