Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»जल जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    जल जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaAugust 6, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम स्तर तक डेंगू, स्क्रब टाइफस एवं विभिन्न जल जनित रोगों के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित बनाएं। मनमोहन शर्मा आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ज़िला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि वर्षा ऋतु में डेंगू, स्क्रब टाइफस तथा विभिन्न जल जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके निवारण के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पानी को साफ बर्तनों में ढक कर रखें, जल स्रोतों को समय-समय पर साफ करते रहें, पानी उबाल कर पीएं इत्यादि के विषय में जागरूकता आवश्यक है। इन उपायों को अपनाने से जल जनित रोगों से बचा जा सकता है।
    उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को स्क्रब टाइफस, डेंगू, मलेरिया व अन्य जल जनित रोगों के उपचार के लिए दवाइयों का पर्याप्त भण्डारण रखने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए।
    मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए झुग्गी-झोपड़ियों विशेषकर परवाणू में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधिकार क्षेत्र में अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी जांच करना सुनिश्चित बनाएं ताकि उनका सुरक्षित प्रसव हो सके। उन्होंने कहा कि पात्र बच्चों का टीकाकरण करना भी सुनिश्चित बनाएं।
    उपायुक्त ने कहा कि ज़िला में डायरिया रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 अगस्त, 2026 तक जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत लोगों को डायरिया रोग के लक्षणों एवं बचाव के विषय में जागरूक किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि ज़िला में 24 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों बच्चों को कृमि मुक्त दवा एलबेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
    बैठक में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, टीकाकरण, एच.आई.वी. व एड्स इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.