सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बाल विकास परियोजना कण्डाघाट द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गत दिवस ग्राम पंचायत कनैर एवं जधाना में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के महत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
रक्षा शर्मा ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वाेत्तम एवं संपूर्ण आहार है। स्तनपान न केवल शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी से स्तनपान एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संदेश को समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, कन्या संरक्षण तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा उसके बाद उचित पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक राहुल व लगभग 120 लोगों ने भाग लिया।
Breakng
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
Sunday, September 27
