नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राजकीय महाविद्यालय सोलन की एन.एस.एस. इकाई द्वारा आज यहां ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी ने की।
उन्होंने युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलती है और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
इस अभियान के दौरान एन.एस.एस. के बच्चों ने महाविद्यालय भवन, कक्षाओं, मुख्य परिसर तथा महाविद्यालय के आसपास स्थित जल स्रोतों एवं परिसर की सफाई की।
इस अवसर पर बच्चों ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया।
अभियान में माय भारत ज़िला सोलन के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कनिष्क शर्मा व एन.एस.एस. इकाई के 70 बच्चों ने भाग लिया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
