Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    • रेणुका क्षेत्र के गतलोग में खाई में गिरी पिकअप 4 की मौत व 9 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    सोलन

    उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद

    By Himachal VartaAugust 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    {"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान अहम होता है। मनमोहन शर्मा आज विकास खण्ड धर्मपुर में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक नागरिक की शिकायत एवं मांग को गंभीरता से निपटाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लाभार्थियों को संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित बनाएं।
    उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशासन और बी.पी.एल. परिवारों के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
    मनमोहन शर्मा ने बी.पी.एल. परिवारों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को विस्तार पूर्वक सुना और अधिकारियों को शीघ्र इनके निपटान के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को आवास, रोज़गार, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, श्रम कल्याण तथा अन्य सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी भी प्रदान की गई।
    कार्यक्रम में कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर रामस्वरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व संबंधित पंचायत सचिव व प्रतिभागी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.