Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ऐतिहासिक चौगान में रोटरी क्लब संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट
    सिरमौर

    ऐतिहासिक चौगान में रोटरी क्लब संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट

    By Himachal VartaAugust 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा ऐतिहासिक चौगान मैदान के अंदर एक पिंक टॉयलेट का निर्माण करवाया गया। इस सुविधा की यहां लंबे समय से विशेष आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आज इस पिंक टॉयलेट का विधिवत उद्घाटन किया गया।  इस प्रोजेक्ट को IPP रोटेरियन सोना चंदेल ने प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में आगे बढ़ाया। प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने में सचिन जैन एवं वैशाली जैन का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में एमसी नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, हिमाचल क्लस्टर रोटेरियन मनीष जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी की प्रधान रोटेरियन मोनिका जैन ने पिंक टॉयलेट की चाबियां एमसी नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार को सौंपते हुए इसे नगर परिषद को विधिवत हैंडओवर किया। इस अवसर पर रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि पिंक टॉयलेट गर्ल्स टॉयलेट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के महत्वपूर्ण एवं चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विशेष रूप से स्कूलों में छात्राओं के लिए बेहतर एवं सुरक्षित शौचालय सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन संगिनी को नाहन शहर के लिए अत्यंत आवश्यक इस जनहितकारी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए हार्दिक बधाई दी। एमसी नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार ने रोटरी क्लब नाहन संगिनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐतिहासिक चौगान मैदान में महिलाओं के लिए शौचालय की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.